MG Motor India ने अपनी फ्लैगशिप SUV Hector के 2025 मॉडल को शानदार अंदाज में लॉन्च कर दिया है। नई MG Hector 2025 अब पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश, स्मार्ट और सेफ हो चुकी है। इसमें मिलते हैं कई एडवांस फीचर्स, पावरफुल इंजन ऑप्शन्स और प्रीमियम इंटीरियर जो इसे भारतीय SUV सेगमेंट में एक मजबूत कार बनाते हैं।
MG Hector का नया मॉडल 2025 लॉन्च
MG Motor India ने अपनी पॉपुलर SUV Hector का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो नए डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आई है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फीचर्स, कीमत और क्या है इसमें खास।
नया डिजाइन और स्टाइलिश एक्सटीरियर्स

2025 MG Hector में नया डायमंड-स्टडेड क्रोम ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बम्पर, और कनेक्टेड LED टेललाइट्स जैसे डिजाइन अपडेट्स शामिल हैं। इसमें नया क्रोम स्ट्रिप और ‘Hector‘ इंसिग्निया भी है, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
MG Hector E20 फ्यूल वेरिएंट
2025 में MG Motor ने Hector SUV को E20 फ्यूल कंप्लायंट वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है, जो अब 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) पर चलने में सक्षम है। यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि भारत सरकार की नई फ्यूल नीति के तहत एक स्मार्ट और टिकाऊ कदम भी है। अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और फ्यूल इकोनॉमी – तीनों का बेस्ट बैलेंस दे, तो MG Hector का E20 वेरिएंट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
MG Hector का E20 इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन्स
नई Hector में 1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, और 2.0L डीजल इंजन ऑप्शन्स हैं। पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट्स में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी है।
नया MG Hector E20 कम्प्लायंट एसयूवी
नया MG Hector E20 कम्प्लायंट SUV न सिर्फ लेटेस्ट एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है, बल्कि यह भारत सरकार की बायो-फ्यूल नीति के तहत 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) पर चलने में पूरी तरह सक्षम है। इस अपडेट के साथ Hector अब ना केवल टेक्नोलॉजी और लग्जरी में टॉप पर है, बल्कि सस्टेनेबिलिटी के मामले में भी एक कदम आगे निकल चुकी है। अगर आप 2025 में एक फ्यूचर-रेडी और पर्यावरण के अनुकूल SUV की तलाश में हैं, तो यह वेरिएंट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
MG Hector E20 सुरक्षा
MG Hector E20 में कुल 6 एयरबैग्स शामिल हैं: दो फ्रंट एयरबैग्स, दो साइड एयरबैग्स और दो साइड कर्टन एयरबैग्स। ये एयरबैग्स दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। और इसमें बच्चों के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर की सुविधा है, जो बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। साथ ही हिल होल्ड कंट्रोल पहाड़ी इलाकों में वाहन को पीछे नहीं जाने देता, जबकि ABS, EBD और ब्रेक असिस्ट ब्रेकिंग प्रदर्शन को बेहतर बनाते हैं। Hector E20 में लेवल 2 ADAS तकनीक शामिल है।
कीमत और वेरिएंट्स
इसकी नई Hector की कीमत ₹13.99 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है। इसमें दो नए वेरिएंट्स – Shine Pro और Select Pro शामिल हैं, जो नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं।
Also Read
मारुति ई-विटारा EV: कीमत, रेंज और फीचर्स जो आपको हैरान कर देंगे!”
Ertiga की छुट्टी करने आ गई New Kia Carens की नई 7 सीटर कार लॉन्च डेट और फीचर्स देखकर रह जाओगे दंग!
1 thought on “MG Hector 2025 का नया मॉडल लॉन्च: फीचर्स, प्राइस और क्या है इसमें खास?””