Honda Shine 125 की खासियत है इसका स्मूद इंजन, शानदार फ्यूल एफिशिएंसी और कम मेंटेनेंस कॉस्ट। इसके साथ अब नए मॉडल में OBD2B इंजन, साथ ही डिजिटल मीटर, USB चार्जिंग पोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।
Honda Shine 125 फीचर्स टेक्नोलॉजी
अब Honda Shine 125 अब सिर्फ एक किफायती कम्यूटर बाइक नहीं, बल्कि यह आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण बन चुकी है। नए बाइक में BS6 OBD2B अपडेट और स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ Shine 125 अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, ईंधन-किफायती हो गई है।
अब इसमें शामिल हैं डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल-टाइम माइलेज, इको इंडिकेटर, और USB टाइप-C चार्जिंग जैसे फीचर्स, जो इसे आज के समय में स्मार्ट राइडर्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाते हैं। साथ ही इसमें, ACG साइलेंट स्टार्ट, ESP टेक्नोलॉजी और इडलिंग स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स इसे बनाते हैं और भी एडवांस, और कंफर्टेबल और एफिशिएंट।
Honda Shine 125 इंजन

अगर बात करें Honda Shine 125 का इंजन क्षमता की तो इसमें आपको देखने को मिलता हैं। 123.94cc का यह एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन BS6 OBD2B कंप्लायंट इंजन के साथ आएगी। और इसमें PGM-FI (Programmed Fuel Injection) तकनीक से सुसज्जित है, जो इंजन की कार्यक्षमता को न केवल बेहतर बनाता है, बल्कि उत्सर्जन स्तर को भी नियंत्रित रखता है।
उसी के साथ ESP (Enhanced Smart Power), ACG साइलेंट स्टार्ट और इडलिंग स्टॉप सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स इसे दैनिक आवागमन के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाते हैं—जहां हर राइड किफायती, स्मूद और भरोसेमंद होती है।
Honda Shine 125 की ऑन रोड कीमत
जब भी हम कोई बाइक लेने की सोचते हैं। तो सबसे बड़ा सवाल आता है, कि इसकी कीमत क्या है। तो ड्रम वेरिएंट के साथ ₹96,873 – ₹97,595 है, और डिस्क वेरिएंट के साथ ₹1,01,309 – ₹1,02,000 और यह सब शोरूम में थोड़ा ऊपर नीचे हो सकती हैं।
Honda Shine 125 ड्रम और डिस्क वैरिएंट में अंतर

Honda Shine 125 भारत की सबसे जाने माने बाइक हैं, जो की 125cc सेगमेंट की बाइक में से एक है, जो अपने शानदार माइलेज, और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। यह बाइक दो मुख्य वेरिएंट्स में पेश किया गया हैं। ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक। दोनों वेरिएंट्स की डिजाइन और इंजन समान होते हैं, लेकिन इनकी ब्रेकिंग तकनीक में अंतर होता है, जो परफॉर्मेंस और कीमत दोनों में अलग अलग होता है।
Honda Shine 125 कलर ऑप्शन
बाइक की रंगों को आप अपने पसंद से चुन सकते हो इसमें कुल Honda Shine 125 भारत में 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। हर रंग की अपनी विशिष्टता और आकर्षण है, जो विभिन्न ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पेश की गई है। आप इन रंगों को Honda की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर देख सकते हैं।
Honda Shine 125 EMI प्लान
यह बाइक की ऑन-रोड कीमत ₹97, 557 है। इस प्लान में ₹36,000 की डाउन पेमेंट और ₹1,978 की मासिक EMI के साथ 36 महीने की अवधि में उपलब्ध है। यह प्लान विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है जो लंबी अवधि में कम मासिक किस्तों के साथ भुगतान करना चाहते हैं।
Read More
Yamaha RX100 2025 लॉन्च: कीमत, लुक्स और फीचर्स जानकर होश उड़ जाएंगे!
2025 की सबसे दमदार बाइक? Hero Super Splendor XTEC ने सबको पछाड़ा